08 May 2024, 22:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया कैनवास ब्लेज 4जी प्लस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2015 11:25AM | Updated Date: Nov 15 2015 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की प्रमुख स्मार्टफोन निमार्ता कंपनी माइक्रोमैक्स इंडिया ने भारतीय बाजार में कैनवस ब्लेज 4जी हैंडसेट को लॉन्च किया है। यह फोन माइक्रोमैक्स की  वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

माइक्रोमैक्स का यह स्मार्टफोन को कैनवस ब्लेज 4जी हैंडसेट का अपग्रेड संस्करण है। इसमें 4जी का अनुभव पहले से कही बेहतर होने की बात कंपनी द्वारा कही जा रही है।

हालांकि इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अनुमान है कि यह 5,000 रुपए के लगभग हो सकती है।

माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज 4जी को कैट 4 एलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया गया है जहां यह 150 एमबीपीएस की गति से डाटा ट्रांसफर कर सकता है।

माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज 4जी को दोहरा सिम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी सपोर्ट भी है।

फोन में 1 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ 1जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज 4जी की इंटरनल मैमोरी 8जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है जिसमे 32जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैनवस ब्लेज 4जी में 8 मेगापिक्सल का  बैक कैमरा और 2. मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480854 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन आईपीएस तकनीक से लैस है। पावर बैकअप के लिए इसमें 1,750 एमएएच की बैटरी दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »