27 Apr 2024, 06:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

Facebook पर ‘लाइक बटन’ के साथ भावनाएं व्यक्त करने के नए तरीके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2015 3:23PM | Updated Date: Oct 9 2015 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। फेसबुक पर ‘लाइक’ बटन अब और रुचि वाला हो सकता है। इसके साथ भावनाएं व्यक्त करने के छह नए तरीके जोड़े जा सकते हैं। उपयोक्ता अब लाइक के अलावा नई प्रतिक्रियाएं जैसे प्रेम, हास्य, खुशी, सदमा, दुख और गुस्सा जाहिर कर सकेंगे। लाइक बटन को ज्यादा देर दबाने अथवा उसके ईद-गिर्द रहने से ऐसी संबद्ध भावनाओं का चुनाव किया जा सकता है।
  
इस तरह स्टेटस पर लाइक, प्रेम या गुस्से का इजहार दर्ज हो पाएगा। फेसबुक फिलहाल आयरलैंड और स्पेन में इन प्रतिक्रियाओं का परीक्षण कर रही है। इसके बाद दुनियाभर में जल्द ही इस नई सुविधा को पेश किया जाएगा। फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने एक नए पोस्ट में वीडियो के साथ खुलासा करते हुए कहा ‘नई प्रतिक्रियाओं से मिलिए।
  
उक्त भावनाओं में ‘हाहा’, ‘येय’ (मजा आ गया), ‘वाउ’(वाह), ‘सैड’ (दुखी), एंग्री (गुस्सा) के साथ साथ लाइक और लव जैसे विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने कल एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, आज हम प्रतिक्रियाओं का परीक्षण शुरू कर रहे हैं, ज्यादा भावनाएं जाहिर करने वाला लाइक बटन। उन्होंने कहा लाइक बटन लंबे समय से फेसबुक का अंग रहा है। हर रोज अरबों लाइक का उपयोग किया जाता है और किसी पोस्ट को लाइक करने का अर्थ है आपने अपनी भावना इसके प्रति व्यक्त की।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »