27 Apr 2024, 07:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। गूगल अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन नेक्सस 5एक्स व नेक्सस 6पी को अगले महीने यानी अक्तूबर के आखिर में भारतीय बाजार में पेश कर सकती है ताकि त्योहारी मांग का फायदा उठाया जा सके। गूगल ने नेक्सस श्रेणी के ये नये स्मार्टफोन कल अमेरिका में पेश किए। नेक्सस 5एक्स को एलजी से बनवाया गया है जबकि नेक्सस 6पी को हुआवेई बना रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि ये दोनों नए स्मार्टफोन अक्‍टूबर आखिर तक भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे। ये ऑनलाइन व खुदरा केंद्रों, दोनों माध्यमों से बिकेंगे। सूत्रों ने कहा कि कंपनी भारत में त्‍यौहारी सीजन की मांग का फायदा उठाना चाहेगी। गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारत में नेक्सस 5एक्स की कीमत 31,900 रूपए (16जीबी) तथा 35,900 रूपए (32जीबी) होगी जबकि नेक्सस 6पी की कीमत 39,999 रूपए (32जीबी) व 42,999 रूपए  (64 जीबी) होगी। ये नेक्सस फोन अमेरिका, ब्रिटेन व जापान सहित कुछ देशों के लिए अग्रिम आर्डर पर उपलब्ध हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »