27 Apr 2024, 09:59:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

1.4 करोड़ कंप्यूटर पर विंडोज 10 का उपयोग हो रहा है: माइक्रोसाफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2015 12:08PM | Updated Date: Jul 31 2015 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेलो एल्टो। माइक्रोसाफ्ट ने कहा कि 1.4 करोड़ से अधिक कंप्यूटर अब उसकी नई ‘विंडोज 10’ परिचालन प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि माइक्रोसाफ्ट ने दो दिन पहले मुफ्त डाउनलोड के तौर पर पेश किया था। यह कंपनी के तीन साल के भीतर एक अरब उपकरणों में विंडोज 10 के उपयोग के लक्ष्य से बहुत दूर है। माइक्रोसाफ्ट ने कहा कि वह विभिन्न चरणों में साफ्टवेयर जारी कर रही है ताकि आसानी से डाउनलोड सुनिश्चित किया जा सके।
 
माइक्रोसाफ्ट ने कल एक ब्लाग में कहा कि उसने अब तक उन सभी पुरानी विंडोज प्रणाली का उपयोग करने वाले उन उपभोक्ताओं को विंडोज 10 मुहैया नहीं कराया है जिन्होंने इसे मुफ्त अपग्रेड करने की मांग की थी। विंडोज 10 को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और समीक्षक पिछले स्वरूप विंडोज 8 का बेहतर माडल करार दे रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »