26 Apr 2024, 15:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एंड्रायड के लिए व्‍हाट्सऐप का लेटेस्‍ट अपडेट, आए नए फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2015 12:30PM | Updated Date: Jul 24 2015 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वॉट्सऐप ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अपने ऐप को अपडेट कर दिया है, जिसके जरिये आप किसी चैट के पढ़े गए मेसेज को ‘न पढ़ा गया’ मार्क कर सकते हैं। यह वैसा ही है जैसे किसी मेल के लिए होता है। एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के लिए वॉट्सऐप की वेबसाइट पर v2.12.194 रिलीज किया गया है जिसमें यह फीचर दिया गया है।
 
यह हैं नए फीचर्स
इसमें कस्‍टम नोटिफिकेशन का फीचर्स अपडेट किया गया है जिसमें कि सेटिंग बॉक्‍स में जाकर आप म्‍यूट चैट के साथ-साथ नए कस्‍टम नोटिफिकेशन ऑप्‍शन भी एक्‍सेस कर सकते हैं। इसमें यूजर्स टोन ऑप्‍शन, वाइब्रेशन लेंथ और अन्‍य कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इसमें mark as unread फीचर्स भी एड किया गया है। जिसे किसी भी कनवर्जेशन पर टैप या होल्‍ड द्वारा यूज किया जा सकता है। हालांकि यहां यह ध्‍यान रखना होगा कि यह फीचर्स सेंडर के पास स्‍विच नहीं होगा। यानी कि जो भी चेंज होंगे वह रिसीवर एंड पर होंगे। वहीं कंपनी ने वॉयस कॉलिंग के लिए लो-डाटा यूजेस ऑप्‍शन भी शुरु किया है।  
 
भारत में अभी नहीं
इंस्‍टेंट मैसेजिंग एप वॉट्सऐप ने बुधवार को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अपडेट रिलीज कर दिया है। इस अपडेशन के साथ ही यूजर्स कई नए फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे। कंपनी ने version v2.12.189 to v2.12.194. पर ही अपडेशन की सुविधा दी है। लेकिन इंडियन यूजर्स अभी इसे एक्‍सेस नहीं कर पाएंगे क्‍योंकि भारत में जो लेटेस्‍ट वर्जन v2.12.176 है, वह काफी पीछे है। ऐसे में भारतीयों को इन फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
 
गौरतलब है कि व्हाट्सएप का यह वर्जन गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध नहीं है। परंतु यदि कोई यूजर इसे डाउनलोड करना चाहता है तो इस लिंक http://www.whatsapp.com/android/ से डाउनलोड कर सकता है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »