26 Apr 2024, 09:40:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

भारत में अक्तूबर तक स्मार्टफोन असेंबल करना शुरू करेगी विवो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2015 4:28PM | Updated Date: Jul 7 2015 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी विवो अपने ग्रेटर नोएडा संयंत्र में अक्तूबर तक स्मार्टफोन असेंबल करना शुरू करेगी। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय बाजार में अपना पहला हैंडसेट पेश किया था और उसने इस साल देश में करीब 20 लाख स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य रखा है।

विवो इंडिया के सीईओ एलेक्स फेंग ने को बताया, हमें भारतीय बाजार में प्रवेश करने पर खुशी है। इस साल अक्तूबर में कंपनी की भारतीय इकाई में स्मार्टफोन की असेंबली शुरू होगी। वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए बाद के चरणों में अनुसंधान एवं विनिर्माण की हमारी योजना है। उन्होंने कहा कि पहले चरण (दिसंबर, 2015 तक) में कंपनी इकाई पर 12.5 करोड़ रूपए निवेश करेगी। इस इकाई की मासिक क्षमता 10 लाख फोन की होगी। इकाई को चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »