26 Apr 2024, 11:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

इंडिया में वाट्सएप्‍प ने पुरे किए सफलता पूर्वक 10 साल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 8:55PM | Updated Date: Feb 26 2019 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। देश दुनिया को एक क्लिक के जरिए करीब  लाने वाले सोशल मीडिया के सबसे सशक्त माध्यम व्हाट्सऐप ने अपने सफर में 10वें वर्ष के सोपान को पार कर लिया है। सोमवार को व्हाट्सऐप के 19 साल पूरे हुए हैं। इंटरनेट सर्च ईंजन याहू के दो पूर्व कर्मचारियों ने 25  फरवरी 2009 को व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप की शुरूआत की थी। प्रारंभ में इस ऐप  को आईफोन यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर जारी किया गया और बाद में एंड्रायड  फोन यूजर्स को भी इसके उपयोग के दायरे में लाया गया।

व्हाट्सएप  ने यूजर्स को मैसेज और वॉयस काल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर  कई फीचर्स शुरू किये। नये फीचर्स की श्रृंखला में व्हाट्सऐप ने वीडियो काल  फीचर भी जोड़े। वर्ष 2010 में व्हाट्सऐप ने ‘ लोकेशन शेयरिंग ’ फीचर शुरू किया। मोबाइल ऐप  में इसे सबसे बड़ा फीचर माना गया।  इस फीचर में एक यूजर्स जीपीएस के जरिए  व्हाट्सऐप पर दूसरे यूजर्स से अपने लोकेशन की जानकारी साझा कर सकता है। 

इसके एक साल बाद ही व्हाट्सऐप ने ग्रुप चैट और ग्रुप वीडियो कालिंग ऐप शुरू किया। वर्तमान में  सामूहिक वार्तालाप के लिए ‘गुप चैट’ और ‘ग्रुप वीडियो कालिंग’ सबसे उपयोगी ऐप साबित हुआ है।  इस ऐप ने प्रतिदिन एक करोड़ संदेशों के आदान-प्रदान का रिकार्ड बनाया है। वर्ष 2013 में व्हाट्सऐप ने एक और सबसे महत्वपूर्ण ऐप ‘ वॉयस मैसेजिंग ’  जारी किया। इस ऐप के जरिए यूजर्स को अपनी आवाज रिकार्ड कर उसे ‘वॉयस मैसेज ’  के रूप में भेजने का विकल्प मिला।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »