26 Apr 2024, 23:18:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जैक वार्नर ने फीफा को आड़े हाथों लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2015 7:01PM | Updated Date: Jun 10 2015 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट आफ स्पेन। फीफा के दागी कार्यकारी जैक वार्नर ने कहा है कि अमेरिका में उन्हें उचित न्याय नहीं मिलेगा जबकि फीफा के भ्रष्टाचार स्कैंडल में आरोपी अर्जेंटीना के एक व्यवसायी ने खुद को इतालवी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
    

पूर्व स्कूल टीचर और त्रिनिदाद के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री वार्नर विश्व फुटबाल को झकझोर देने वाले भ्रष्टाचार स्कैंडल में फंसे हैं। अमेरिका ने उन्हें त्रिनिदाद से प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है।
    

वार्नर ने कहा कि अमेरिका में उनके मामले की निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहा है चूंकि वह 2022 विश्व कप की मेजबानी हासिल नहीं कर सका।
    

उन्होंने साप्ताहिक सनशाइन अखबार में संपादकीय में लिखा, ‘‘यह ध्यान देने योग्य है कि क्या अमेरिका किसी अंतरराष्ट्रीय ईकाई के उन अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करेगा जिनके बारे में उसे लगता है कि उन्होंने उसका नुकसान किया है।’’ वार्नर ने अमेरिका को दोगला करार दिया क्योंकि एक समय व्हाइट हाउस में उनका और सेप ब्लाटर का राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्वागत किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »