26 Apr 2024, 08:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने दी थी विश्व कप भुगतान को स्वीकृति: रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2015 2:19PM | Updated Date: Jun 6 2015 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी सरकार में शीर्ष स्तर पर एक करोड़ डॉलर के भुगतान को स्वीकृति दी गई थी, जिसके बारे में अमेरिकी जांचकर्ताओं को संदेह है, कि यह 2010 फुटबॉल विश्व कप की मेजबान हासिल करने के लिए रिश्वत थी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया। तत्कालीन राष्ट्रपति थाबो मबेकी और विदेश मंत्री नकोसाजाना ड्लामिनी जुमा ने भुगतान को स्वीकृति दी थी। दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने हालांकि आज भी जोर देकर कहा कि यह राशि कैरेबिया में वैध विकास परियोजना के लिए थी।
   
दक्षिण अफ्रीका ने यह भुगतान 2008 में फीफा के जरिए किया था, और यह पैसा जैक वार्नर द्वारा नियंत्रित खाते में गया था। कैरेबिया से फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष वार्नर रिश्वत लेने के आरोप में अमेरिका में वांछित हैं। अमेरिकी जांचकर्ताओं को संदेह है कि दक्षिण अफ्रीका का यह भुगतान विश्व कप हासिल करने की दावेदारी में फीफा की कार्यकारिणी के तीन वोट हासिल करने के लिए था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »