08 May 2024, 10:37:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्लेजर ने 1998, 2010 विश्व कप में रिश्वत लेना कबूला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2015 12:16PM | Updated Date: Jun 4 2015 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यार्क। अमेरिकी धनकुबेर चक ब्लेजर ने अदालत में स्वीकार किया है, कि उन्होंने फीफा के अपने साथी अधिकारियों के साथ 1998 और 2010 विश्व कप का मेजबान चुनने की प्रक्रिया में रिश्वत ली थी। दो दशक तक उत्तर अमेरिका फुटबॉल का चेहरा रहे ब्लेजर को धोखाधड़ी का दोषी करार दिया गया है। फीफा के खिलाफ अमेरिकी जांच में ब्लेजर की गवाही काफी महत्वपूर्ण है।
    
70 साल के इस खेल प्रशासक ने रिश्वतखोरी के आरोप स्वीकार किए हैं। उन्हें सजा का इंतजार है और अन्य खेल कार्यकारियों के मामले में गवाही के लिए भी उन्हें बुलाया जा सकता है। उन्हें अधिकतम 20 साल के कारावास की सजा हो सकती है। विश्व कप 1998 की मेजबानी फ्रांस को मिली थी जिसने मोरक्को को दौड़ में पछाड़ा था। वहीं 2010 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »