26 Apr 2024, 22:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉल विश्व कप की भविष्यवाणी कर रहे ऑक्टोपस को काटकर खाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2018 4:21PM | Updated Date: Jul 3 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक ऐसा आॅक्टोपस जिसने इस वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज तक जापान के सभी मेचों की सही भविष्यवाणी की थी, अब एक सी-फूड बन चुका है। इस फीफा वर्ल्ड कप में जापान के कोलंबिया, पौलेंड और सेनेगल के खिलाफ तीनों ही मेचों में सही भविष्यवाणी करने वाले 'रैबिओट' जो कि एक आॅक्टोपस है, को सी-फूड की तरह खा कर चट किया जा चुका है। और अब रैबिओट नॉक आउट स्टेज में जापान टीम के लिए भविष्यवाणी नहीं कर पाएगा।   
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार, रैबिओट को ओबीरा, होक्काइडो से पकड़ा गया था और अभी तक 100 फीसदी सही भविष्यवाणी करने के बावजूद रैबिओट को सी-फूड की तरह बिकने के लिए बाजार में भेज दिया गया। रैबिओट को 2010 में मशहूर हुए पॉल द आॅक्टोपस की तरह देखा जा रहा था, जिसने वर्ल्ड कप 2010 में कई बार सही भविष्यवाणी की थी और मशहूर हो गया था।
 
रैबिओट एक पूल में तीन बास्केट में से किसी एक की ओर तैरता था, इन तीन बास्केट में से एक पर जापान को नाम होता था, दूसरे पर प्रतिद्वंदी टीम का और तीसरे पर ड्रॉ होता था। रैबिओट जिसकी भी ओर तैरता था उसे ही उसकी भविष्यवाणी समझा जाता था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »