27 Apr 2024, 00:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व मीडिया ने ब्लाटर के इस्तीफे की मांग की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2015 4:26PM | Updated Date: May 28 2015 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनीवा। भ्रष्टाचार और धोखेबाजी के आरोपों में शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद विश्व मीडिया ने आज फीफा अध्यक्ष जोसेफ ब्लाटर के इस्तीफे की मांग की है। स्विटजरलैंड में ला माटिन दैनिक ने पहले पन्ने पर लिखा उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। ब्लाटर की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। ला टेम्प्स ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से फीफा में लंबे समय से चली आ रही सत्ता से छुटकारा मिल गया है।
    
पिछले 17 साल से फीफा के अध्यक्ष ब्लाटर फिर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मैदान में हैं। अमेरिकी जांचकर्ताओं ने हालांकि कल जिन 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से नौ फुटबॉल अधिकारी हैं। दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल की जेल हो सकती है। द टाइम्स आफ साउथ अफ्रीका ने ‘वर्ल्ड कप आफ फ्राड’ शीर्षक दिया। वहीं ब्रिटेन में द टाइम्स ने अपने संपादकीय आलेख में फीफा को ‘रेडकार्ड’ दिया और कहा कि सेप ब्लाटर विश्व फुटबॉल को बदनाम कर रहे हैं।
    
अखबार ने कहा उन्हें इस्तीफा देकर फीफा में आमूलचूल बदलाव का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। द गार्डियन ने भी इस खबर को प्रमुखता से छापा जबकि द सन ने ब्लाटर की जमकर निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने इतने खूबसूरत खेल के दिल में कैंसर को पनपने दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »