27 Apr 2024, 03:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इटैलियन मॉडल को डेट कर रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2015 3:03PM | Updated Date: May 28 2015 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुर्तगाली। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों फिर खबरों में हैं। लेकिन इस बार अपने खेल को लेकर नहीं, बल्कि नई गर्लफ्रेंड की वजह से आजकल चर्चा में हैं। पूर्व गर्लफ्रेंड इरिना शायक के साथ रिश्ता टूटने के बाद अब उनकी जिंदगी में नई लड़की आ गई है। ये कोई और नहीं, बल्कि इटली की सुपर मॉडल अलेसिया तेदेस्ची हैं।

खबरों के मुताबिक रोनाल्डो अब इटैलियन मॉडल अलेसिया को डेट कर रहे हैं। मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड और जुवेंटस के बीच इस महीने की शुरुआत में चैपियंस लीग सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मिस इटली 2011 की फाइनलिस्ट को सैनटियागो बर्नबऊ इनवाइट किया था।

इटैलियन मॉडल अलेसिया के फीचर्स रोनाल्डो के पूर्व गर्लफ्रेंड इरिना से काफी मेल खाते हैं। शायद यही कारण है कि इरिना से ब्रेक अप के बाद रोनाल्डो अलेसिया पर फिदा हो गए हैं। उनकी अदाओं के कारण ही वे अलेसिया के करीब आए हैं। 24 वर्ष की अलेसिया और रोनाल्डो के रोमांस की खबरें तब सामने आई जब इस इटैलियन हसीना ने इंस्टाग्राम पर मैड्रिड से कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

रोनाल्डो का 2015 की शुरुआत में इरिना शायक के साथ हाई प्रोफाइल अलगाव हुआ था। इरिना ने रोनाल्डो को दूसरी महिलाओं के साथ मैसेजिंग करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद इरिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नामोनिशान मिटा दिए। इरिना शायक अब अमेरिकन स्नाइपर स्टार ब्रैडले कूपर को डेट कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »