26 Apr 2024, 17:11:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेमार के पैर की हुई सफल सर्जरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 2:48PM | Updated Date: Mar 5 2018 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जनेरियो। पेरिस सेंट जर्मेन व ब्राजील के फारवर्ड नेमार के पैर की सर्जरी सफल रही है। ब्राजील फुटबाॅल परिसंघ (सीबीएफ) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी को लीग-1 में मार्सिले के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लगी थी।
 
 इस मैच में पीएसजी ने 3-0 से जीत हासिल की थी। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाॅल टीम के चिकित्सक रोड्रिगो लास्मार ने मास्टर देई अस्पताल में नेमार के पैर की सर्जरी की। सीबीएफ के प्रवक्ता ने कहा, ऑपरेशन पूरा हो चुका है। यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नेमार अब अपने कमरे में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »