26 Apr 2024, 17:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : दिल्ली ने तोड़ा मुंबई का प्लेआॅफ खेलने का सपना, 5-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 2:37PM | Updated Date: Feb 28 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली डायनामोज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने 17वें दौर के मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी को 5-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ जहां दिल्ली ने आठवें स्थान पर 18 अंकों के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है वहीं मुंबई का प्लेआॅफ खेलने का सपना टूट गया है।
यहां जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले से पहले मुंबई को प्लेआॅफ की दौड़ में बने रहने के लिए किसी भी हाल में यह मैच जीतना था लेकिन बिना किसी अपेक्षा के खेल रही दिल्ली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई  को दोयम साबित कर दिया।  
 
यह 17 मैचों में दिल्ली की पांचवीं जीत है। मुंबई के 17 मैचों से 23 अंक हैं और वह अपना अंतिम लीग मैच जीतकर भी प्लेआॅफ में नहीं पहुंच सकती। इस साल उसका सफर समाप्त हो चुका है। दिल्ली के लिए मैच का पहला गोल नंद कुमार सेकर ने पांचवें मिनट में किया लेकिन मुम्बई ने 49वें मिनट में एवर्टन सांतोस की मदद से बराबरी कर ली। 
 
इसके बाद दिल्ली ने मथायस मिराबाजे (74), मैनुएल एराना (81 पेनाल्टी), कप्तान कालू उचे (85) और लालियानजुआला चांग्ते (5-1) के गोलों की मदद से एकतरफा जीत हासिल की। दोनों टीमें अंतिम 20 मिनट में 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेलीं।
 
बिना किसी डर के खेल रही दिल्ली ने पांचवें मिनट में ही नंद कुमार की मदद से खाता खोलते हुए धमाका कर दिया। नंदकुमार और सत्यसेन सिंह ने चौथे मिनट में बेकार गए मुंबई के हमले पर काउंटर अटैक किया। नंद गेंद लेकर आगे भागे बॉक्स के करीब पहुंचकर सत्यसेन को पास दिया और खुद बॉक्स में घुस गए। सत्यसेन ने बॉक्स में एक लो-क्रास पास दिया, जिस पर नंदकुमार ने गोल करते हुए मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »