27 Apr 2024, 05:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : सम्मान की लड़ाई में दिल्ली ने एटीके को 4-3 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 1:44PM | Updated Date: Feb 26 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली डायनामोज क्लब ने शनिवार रात जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने 16वें दौर के मुकाबले में दो बार के चैम्पियन एटीके को 4-3 से हरा दिया। इस तरह दिल्ली ने सम्मान की इस लड़ाई में तीन अंकों के साथ एटीके को पीछे करते हुए अंक तालिका में आठवां स्थान हासिल कर लिया। दिल्ली के 16 मैचों से 15 अंक हो गए हैं, जबकि एटीके इतने ही मैचों से 13 अंक लेकर नौवें स्थान पर खिसक गया है। दोनों टीमें प्लेआॅफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »