26 Apr 2024, 18:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कश्मीर की महिला फुटबाल टीम ने राजनाथ से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 4:28PM | Updated Date: Dec 5 2017 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की महिला फुटबॉल टीम ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। तीन अधिकारियों समेत 25 सदस्यीय दल में 'जम्मू कश्मीर मुख्यमंत्री एकादश' की टीम भी शामिल थी जिन्होंने हाल ही में कोल्हापुर में हुई महिला फुटबाल लीग में हिस्सा लिया था। टीम में 22 महिला खिलाड़यिों में से 11 जम्मू कश्मीर से, पांच कश्मीर घाटी से, चार जम्मू क्षेत्र से और दो लद्दाख से थीं। महिला टीम ने मुलाकात के दौरान श्री राजनाथ का ध्यान राज्य में खेल आधारभूत सरंचनाओं और अधिक सुविधाएं प्रदान करने की ओर दिलाया ताकि राज्य के युवाओं को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने का अवसर मिल सके।
 
गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए पहले ही 100 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने खिलाड़यिों से मुलाकात के दौरान ही राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात की और खिलाड़यिों की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »