27 Apr 2024, 08:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

फीफा विश्व कप: स्पेन ने नाईजर को 4-0 से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 2:36PM | Updated Date: Oct 11 2017 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। यूरोप की दिग्गज टीम स्पेन ने पहले मैच में शिकस्त के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को यहां फीफा अंडर -17 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में नाईजर को 4-0 से हराया।
 
गत यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को अपने पहले मैच में ब्राजील के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने आज वापसी करते हुए टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। स्पेन ने 21वें मिनट में अबेल रइज के गोल की बदौलत बढ़त बनाई, जिन्होंने बाएं छोर से युआन मिरांडा के क्रॉस को आसानी से गोल में बदला। स्पेन ने मध्यांतर से ठीक पहले अपनी बढ़त को दोगुना किया, जब बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी रइज ने 41वें मिनट में सर्जियों गोमेज की फ्री किक को गोल में पहुंचाया। स्पेन ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में सेजार की बदौलत तीसरा गोल दागा। गोलकीपर ने रइज के प्रयास को नाकाम किया, लेकिन गेंद गोमेज के पास पहुंची और उन्होंने इसे सेजार की ओर बढ़ा दिया, जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। दूसरे हाफ में अफ्रीकी टीम ने बेहतर शुरुआत की। टीम ने स्पेन को अधिकांश समय गोल से वंचित रखा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »