26 Apr 2024, 09:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्ड कप अंडर- 17 का आगाज आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 2:44AM | Updated Date: Oct 6 2017 2:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत में आज से फीफा अंडर 17 विश्व कप की शुरुआत होगी। मुंबई सहित देश के छह शहरों में दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल यानी फुटबॉल का रोमांच अपने चरम पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश में पहली बार होने जा रहे फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का उद्घाटन करेंगे। पहले दिन दिल्ली में दो और मुंबई में दो मैच होना है। इसके लिए नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार को टर्की और न्यूजीलैंड की टीम ने यहां प्रैक्टिस भी की। मुंबई सहित देशभर में इसे लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम शुक्रवार को ही अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। हालांकि भारतीय टीम के तीनों मुकाबले विश्व की बेहतरीन टीमों के साथ हैं, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन से टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है।
 
भारत की जमीन पर पहली बार हो रहे फीफा टूनार्मेंट में दुनिया के 24 देश हिस्सा ले रहे हैं, जो छह से 28 अक्टूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में देश के छह विभिन्न शहरों में मुकाबलों के लिए उतरेंगे। यह पहला मौका है, जब भारत किसी भी वर्ग के फीफा विश्व कप फाइनल्स में हिस्सा ले रहा है। भारत को मेजबान होने की हैसियत से टूर्नामेंट में सीधे क्वालिफिकेशन मिला है और यह उसके लिए वैश्विक स्तर का अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। 
 
भारत-आयोजक
-एशियाई टीमें - भारत, इराक, ईरान, 
जापान, नॉर्थ कोरिया
-अफ्रीकी टीमें -घाना, गुयाना, 
माली, नाईजीरिया
-सेंट्रल नॉर्थ अमेरिका और 
 
कैरिबियन टीमें -
कोस्टारिका, होंडूरास, मैक्सिको, यूनाईटेड स्टेट्स
-साउथ अमेरिकन टीमें -ब्राजील, 
चिली, कोलंबिया, पेराग्वे
-ओसिनिया टीमें -न्यू केलेडोनिया, न्यूजीलैंड
-यूरोपीय टीमें -इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, टर्की
 
भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से
कोलंबिया वि. घाना जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में 
शाम 5 बजे से
भारत वि. अमेरिका जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में
रात 8 बजे से
न्यूजीलैंड वि. टर्की डीवाय पाटिल स्टेडियम मुंबई में
शाम 5 बजे
पेराग्वे वि. माली डीवाय पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में
रात 8 बजे से 
 
मैच जहां होंगे...
कोलकाता : सॉल्ट लेक स्टेडियम, 85,000 दर्शक क्षमता
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, 58,000 दर्शक क्षमता
नवी मुंबई : डीवाई पाटिल स्टेडियम, 51,000 दर्शक क्षमता
कोच्चि :  जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, 41,700 दर्शक क्षमता
गुवाहाटी : इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम,  30,000 दर्शक क्षमता
गोवा : फतोर्दा स्टेडियम, 19,000
 
पहले राउंड के मैच
6 से 14 अक्टूबर
प्री क्वार्टर फाइनल 
16 से 18  अक्टूबर
क्वार्टर फाइनल 
21 और 22 अक्टूबर
सेमीफाइनल 
25 अक्टूबर, 
थर्ड प्लेस मैच, 28 अक्टूबर
फाइनल 
28  अक्टूबर, सॉल्ट लेक स्टेडियम कोलकाता
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »