26 Apr 2024, 17:30:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नये रूप-रंग में सजा सॉल्टलेक स्टेडियम फीफा के हवाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2017 3:15PM | Updated Date: Sep 11 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिये नये रूप-रंग में तैयार साल्टलेक स्टेडियम यानी विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन को रविवार को फीफा के स्थानीय आयोजकों को सौंप दिया गया। अगले 49 दिनों के लिए स्टेडियम फीफा के नियंत्रण में रहेगा। 100 करोड़ रुपए के खर्च से नये सिरे से तैयार स्टेडियम को राज्य सरकार 29 अक्तूबर को वापस हासिल करेगी। यहां 28 अक्तूबर को फीफा अंडर-17 का फाइनल खेला जायेगा।
 
स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष जेवियर सेप्पी ने स्टेडियम को नये सिरे से तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। स्टेडियम को तैयार करने में ढाई वर्ष का समय लगा है। 
 
सेप्पी के मुताबिक स्टेडियम बाहर और भीतर, सभी ओर से एक संग्रहालय की तरह दिखता है। राज्य सरकार ने भारतीय फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मैच की आयोजन की चुनौती को स्वीकार किया।  मुख्यमंत्री स्टेडियम का औपचारिक उदघाटन 12 सितंबर को करेंगी। कभी यहां दर्शकों के लिए एक लाख से अधिक सीट थी। हालांकि अधिक सुविधा मुहैया कराने के लिए सीटों की संख्या घटाकर 66,687 कर दी गयी है। यह फीफा के निर्देश पर किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »