27 Apr 2024, 03:30:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्पेन के मिगुएल एंजेल पुर्तगाल बने दिल्ली डायनामोज के कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 10:15AM | Updated Date: Jul 18 2017 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्पेन के स्टार फुटबॉलर और रियाल मैड्रिड के पूर्व मिडफील्डर मिगुएल एंजेल पुर्तगाल को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इस साल होने वाले सत्र के लिए दिल्ली डायनामोज टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है। दिल्ली डायनामोज के निदेशक रोहन शर्मा और सीईओ आशीष शाह ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में 61 वर्षीय मिगुएल को टीम का नया कोच घोषित किया। 
 
इस दौरान मिगुएल का परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। पगड़ी पहनकर मिगुएल काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। मिगुएल का दिल्ली डायनामोज के साथ कार्यकाल एक साल का होगा। मिगुएल इटली के लीजेंड जियानलुका जाम्ब्रोटा की जगह लेंगे, जिनके मार्गदर्शन में टीम पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »