26 Apr 2024, 17:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बस दुर्घटना में घायल हुए इस टीम के खिलाड़ी - कई गंभीर, अस्‍पताल में कराया भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 6:07PM | Updated Date: Jul 13 2017 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आकरा। घाना फुटबाॅल टीम असांते कोटोको के खिलाड़ि‍यों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार कई फुटबाॅलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम ने इसकी जानकारी दी है। 
 
कुमासी स्थित फुटबाॅल क्लब के खिलाड़ी जब घाना प्रीमियर लीग में हिस्सा लेकर वापिस घर की ओर लौट रहे थे तभी उनकी बस की एक रास्ते में खड़े हुए अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन क्लब के खिलाड़ि‍यों को चोटें आई हैं।
 
असांते ने ट्विटर पर कहा - आकरा में इंटर एलाइज टीम के साथ मैच खेलकर कुमासी वापिस लौट रही हमारी टीम की बस में खिलाड़ी और अधिकारी दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटना रात को कॉकॉ स्थान पर हुई। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन कुछ को चोटें आई हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घाना फुटबाॅल संघ ने खिलाड़ि‍यों के समर्थन के लिए अपने एक दल को अस्पताल रवाना कर दिया है। दो बार के कांटिनेंटल चैंपियन असांते क्लब ने रिकाॅर्ड 24 बार घाना लीग का खिताब जीता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »