14 May 2024, 22:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्राजील में फुटबॉल प्रशंसकों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 2:24PM | Updated Date: Feb 13 2017 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जनेरो। ब्राजील के रियो डी जनेरो में दो फुटबॉल टीमों के प्रशंसकों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बोटाफोगो और फ्लामेंगो टीमों के बीच कल फुटबॉल मैच से ठीक पहले दोनों टीमों के प्रशंसकों में झड़प हो गई। पुलिस को झड़प रोकने के लिए रबड़ की गोलियां दागनी पड़ी और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

नगर स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि झड़प में घायल आठ लोगों को सालगादो फिल्हो नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय डिएगो सिल्वा डोस सांतोस के रूप में की गयी है। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और तीन अन्य का अभी भी इलाज चल रहा है जिनमें से एक की हालत गंभीर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »