27 Apr 2024, 05:19:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान बने रहेंगे वेन रूनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2016 12:42PM | Updated Date: Aug 31 2016 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर और स्टार खिलाड़ी वेन रूनी इंग्लैंड फुटबॉल टीम के नए मैनेजर सैम एलारडाएस के पद संभालने के बाद भी राष्ट्रीय टीम के कप्तान बने रहेंगे।इंग्लिश टीम के मैनेजर एलारडाएस ने इसकी जानकारी दी है।
 
30 वर्षीय रूनी  इस सप्ताह रविवार को यदि स्लोवाकिया के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर मुकाबला खेलने उतरते हैं तो यह उनका 116वां अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, जिसके साथ ही वह देश के स्टार खिलाड़ी डेविड बेकहम को सर्वाधिक मैचों के मामले में पीछे छोड़ देंगे।अभी तक पूर्व गोलकीपर पीटर शिल्टन ने ही इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 125 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »