26 Apr 2024, 14:49:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

75 की उम्र में तीसरी बार शादी करेंगे महान फुटबॉलर पेले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2016 2:03PM | Updated Date: Jul 16 2016 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले तीसरी बार शादी रचाने जा रहे हैं। विश्व के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी माने जाने वाले पेले मंगलवार को अपनी साथी मार्सिया चेबेले के साथ सात फेरे लेंगे। 75 साल के पेले 42 साल की मार्सिया के साथ 1980 में न्यूयॉर्क में मिले थे लेकिन दोनों के बीच 2010 में डेटिंग शुरू हुई। 
 
पेले ने यह जानकारी इस्तादो दे ए पाउलो समाचार पत्र को दी। इससे पहले पेले ने रोसमेरी चोलबी के साथ विवाह किया था और इनसे उनके तीन बच्चे हैं। इसके बाद पेले ने अभिनेत्री एसिरिया नासीमेंटो से शादी रचाई और उनसे उनके दो बच्चे हुए। पेले तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »