26 Apr 2024, 14:28:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेमीफाइनल में पुर्तगाल, पेनॉल्टी शूटआउट में पोलैंड को 5-3 हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2016 11:22AM | Updated Date: Jul 2 2016 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मार्सेइले। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने पोलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनॉल्टी शूटआउट में 5-3 की जीत के साथ यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप 2016 के अंतिम चार में जगह बनाई। पुर्तगाल की जीत के हीरो युवा रेनातो सांचेज और गोलकीपर रूई पैट्रिसियो रहे। सांचेज ने पुर्तगाल की ओर से नियमित समय में एक गोल करने के अलावा पेनॉल्टी शूटआउट में भी गोल किया। वहीं पैट्रिसियो ने सही समय पर पोलैंड के खिलाड़ी का गोल रोका। पुर्तगाल की टीम ने निर्धारित 90 मिनट में एक भी मुकाबला जीते बगैर अंतिम चार में जगह बनाई है। पुर्तगाल ने पिछली पांच यूरो चैंपियनशिप में चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

दूसरे मिनट में रॉबर्ट ने दागा गोल

पोलैंड ने मैच की शानदार शुरुआत की जब स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानदोवस्की ने दो मिनट के भीतर ही यूरो 2016 का अपना पहला गोल दागा, लेकिन बायर्न म्यूनिख टीम के उनके नए साथी 18 साल के सांचेज ने पुर्तगाल को 1-1 से बराबरी दिला दी। निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा, जबकि अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहंी कर सकी। मैच के नतीजे के लिए शूट आउट का सहारा लेना पड़ा।

पैट्रिसियो और रिकॉर्डो जीत के हीरो
शूटआउट में गोलकीपर रूई पैट्रिसियो और रिकॉर्डो क्वारेस्मा पुर्तगाल के हीरो रहे। पैट्रिसियो ने चौथे प्रयास में पोलैंड के याकुब ब्लासजिकोवस्की के शॉट को रोका। इसके बाद क्वारेस्मा ने पोलैंड के गोलकीपर लुकास फाबियांस्की को पछाड़ते हुए गोल दागकर पुर्तगाल की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ रोनाल्डो ने पुर्तगाल के साथ पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाए। पुर्तगाल की टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए 6 जुलाई को लियोन में वेल्स और बेल्जियम के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »