26 Apr 2024, 06:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेड कार्ड दिखाने पर भड़का फुटबॉलर, रेफरी को गोलियों से भूना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2016 12:16PM | Updated Date: Feb 17 2016 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 ब्यूनर्स आर्यर्स। एक फुटबॉल खिलाड़ी ने अर्जेंटीना में खेल के दौरान रेड कार्ड दिखाए जाने से नाराज होकर रेफरी को पिच पर गोली मार दी। रैफरी की कुछ देर बाद हॉस्पिटल में मौत हो गई।

दरअसल 48 वर्षीय सीजर फ्लोरेस को सेंट्रल कॉर्डोबा शहर में उस वक्त गोली मार दी गई जब वह स्थानीय युवा टीमों के बीच एक फुटबॉल मैच के रेफरी बने थे। उन्होंने एक खिलाड़ी को फाउल करने पर रेड कार्ड दिखाकर रवाना किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुटबॉलर अपने बैग से गन लेकर आया और रेफरी सीजर फ्लोरेस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने बताया कि, यह हादसा फुटबॉल मैच के दौरान हुआ। हमें नहीं पता वास्तविकता क्या है लेकिन ऐसा लगता है कि खिलाड़ी गुस्से में था, उसने बंदूक निकाली और रेफरी की हत्या कर दी। रेफरी की हत्या करने वाला खिलाड़ी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी खोज में लगी है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक सीजर को सिर, सीने और गर्दन पर गोली मारी गई। इस दौरान एक अन्य फुटबॉलर वाल्टर जरेट भी चोटिल हुआ। हालांकि वो अब खतरे से बाहर है। अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा कोई नई बात नहीं है। पिछले साल जून में फेरो और टीरो फेडरल के बीच मैच इसलिए रोकना पड़ा था क्योंकि एक खिलाड़ी ने येलो कार्ड दिखाए जाने पर रेफरी को घूंसा मार दिया था और रेफरी बेहोश हो गया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »