26 Apr 2024, 09:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

धमाकों के बीच फ्रांस ने खेला पूरा मैच, विश्व चैंपियन को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2015 8:35PM | Updated Date: Nov 14 2015 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस और जर्मनी ने पहले हाफ के दौरान स्टेडियम के बाहर दो भीषण धमाकों के बावजूद कल अपना फ्रैंडशिप मैच (फुटबॉल) पूरा खेला जिसमें मेजबान टीम ने विश्व चैंपियन को 2-0 से हराया। बाद में यह स्पष्ट हो गया कि ये धमाके भी कल शाम फ्रांसीसी राजधानी में कई जगहों पर हुए विस्फोटों और गोलीबारी का हिस्सा थे।


उत्तरी पेरिस के सेंट डेनिस स्थित नेशनल स्टेडियम के बाहर दो बड़े धमाके हुए। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद भी स्टेडियम में उपस्थित थे। उन्हें जब सेंट्रल पेरिस में गोलीबारी और बातांक्लां कनसर्ट स्थल पर बंधक बनाये जाने की सूचना मिली तो वह स्टेडियम से जल्द बाहर चले गये। इसके बावजूद स्ताद द फ्रांस में मौजूद 80 हजार दर्शकों में से बहुत कम को बाहर की घटनाओं के बारे में पता चला और उन्होंने दोनों हाफ में ओलिवर गिरोड और आंद्रे पियरे गिगनैक के गोल का पूरा आनंद उठाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »