26 Apr 2024, 17:12:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL: चैन्नई को 2-0 से हराकर गोवा टॉप पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2015 2:26PM | Updated Date: Nov 6 2015 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। लीयो मौरा और जोनाथन लुका के गोलों की बदौलत एफसी गोवा ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे सीजन के 30वें मैच में चेन्नइयन एफसी को उन्हीं के घर में 2-0 से हरा दिया।

इस जीत के साथ गोवा टीम अंकतालिका में 14 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। गोवा के लिए मौरा ने मैच के 64वें मिनट पर पेनाल्टी के जरिए और लुका ने 10 मिनट बाद ही 74वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया।

गोवा इस बीच बहुत अच्छे आक्रमण तो नहीं कर सका, लेकिन टीम के लिए पहली बार मैदान पर उतरे ब्राजील के राफेल कोएल्हो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक मैच के गोलरहित रहने के बाद गोवा ने जैसे यू टर्न लिया और उसके दोनों स्पॉट किक गोल में तब्दील हुए।

यहां हुए आईएसएल लीग मैच को देखने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे। इस दौरान पत्नी साक्षी भी उनके साथ थीं। गौरतलब है कि धोनी आईएसएल में चेन्नईयन टीम के को-ऑनर हैं और फुटबॉल के लिए क्रेजी भी। क्रिकेट से पहले लंबे समय तक इस खेल को खेल भी चुके हैं।

धोनी और साक्षी के अलावा बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और साउथ के स्टार धनुष भी फैमिली के साथ मैच देखने पहुंचे थे। मैच के रोमांच के अलावा फैन्स और खिलाड़ी इन सेलिब्रिटीज को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »