26 Apr 2024, 13:07:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोट के कारण मेस्सी दो महीने तक बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2015 12:50PM | Updated Date: Sep 27 2015 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। लियोनल मेस्सी लास पाल्मास के खिलाफ बार्सीलोना की 2-1 की जीत के दौरान चोटिल हो गए जिसके कारण वह लगभग दो महीने तक बाहर हो गए हैं। मेस्सी के घुटने में चोट लगी है।

बार्सीलोना की ओर से दोनों गोल लुई सुआरेज ने दागे जबकि लास पाल्मास की ओर से एकमात्र गोल मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले जोनाथन वियरा ने किया।

इस बीच 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मलागा ने रीयाल मैड्रिड को गोल रहित बराबरी पर रोका जिससे यह टीम अब भी बार्सीलोना से एक अंक पीछे चल रही है। विलारीयाल ला लीगा में शीर्ष पर चल रहा है जिसने लियो बापतिस्ताओ के गोल की मदद से एटलेटिको डि मैड्रिड को 1-0 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »