27 Apr 2024, 09:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपराधिक जांच का सामना कर रहे हैं फीफा प्रमुख ब्लाटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2015 2:03PM | Updated Date: Sep 26 2015 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूरिख। विश्व फुटबाॅल को अपनी गिरफ्त में लेने वाले भ्रष्टाचार प्रकरण में नया मोड़ आ गया जब फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर आपराधिक जांच के दायरे में आ गए जबकि उनके संभावित उत्तराधिकारी मिशेल प्लातीनी की भी लाखों डाॅलर का भुगतान लेने के लिए जांच होगी।
ज्यूरिख में छापे के बाद एक दर्जन से अधिक शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ अभियोग चलाने के बाद स्विट्जरलैंड के जांचकर्ताओं ने कहा है कि अब वे ब्लाटर और प्लातीनी द्वारा लिए गए फैसलों की जांच कर रहे हैं।

स्विट्जरलैंड के अटार्नी जनरल के कार्यालय ने बयान जारी करके कहा, आपराधिक कुप्रबंधन और अनियमितता के संदेह में फीफा अध्यक्ष जोसफ ब्लाटर के खिलाफ स्विस आपराधिक प्रकिया 24 सितंबर 2015 को शुरू की गई। ब्लाटर (79 बरस) पहले ही अन्य शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पद छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं और फरवरी में होने वाले चुनाव में प्लातीनी को उनकी जगह लेने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »