27 Apr 2024, 05:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की अंडर 19 फुटबाल टीम कल फ्रेंज युनाइटेड ए से खेलेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2015 3:51PM | Updated Date: Sep 22 2015 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। इस महीने की शुरूआत में फेल्डा युनाइटेड को एक गोल से हराने के बाद भारत की अंडर 19 फुटबाल टीम फेम फ्रेंज एशिया चैम्पियंस ट्राफी 2015 के दूसरे घरेलू मैच में कल मलेशियाई क्लब फ्रेंज युनाइटेड ए से खेलेगी। एक जीत से चार अंक के अलावा एक ड्रा और एक हार के बाद भारत ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर है।

 

कोच ली जानसन ने कहा कि उनकी टीम कल जीत दर्ज करके शीर्ष पर पहुंचने के इरादे से उतरेगी। उन्होंने कहा फ्रेंज युनाइटेड दक्षिण पूर्व एशिया की सर्वश्रेष्ठ क्लब टीमों में से एक है। इस मैच में हमें उनके खिलाफ खुद को आजमाने का मौका मिलेगा । हमें पूरे 90 मिनट बेहतरीन फुटबाल खेलनी होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »