26 Apr 2024, 09:42:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

ब्राजील ने कोस्टारिका को 1-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2015 10:46PM | Updated Date: Sep 6 2015 10:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका। हल्क के दसवें मिनट में किये गये गोल की बदौलत ब्राजील ने विश्व कप क्वालीफाईंग से पहले अभ्यास मैत्री फुटबाल मैच में कोस्टारिका को 1-0 से हराया।


कोस्टारिका ने मैच में पांच डिफेंडर उतारे थे लेकिन ब्राजील ने शुरू में मिली बढ़त का फायदा उठाकर जीत दर्ज की। ब्राजीली मैनेजर कार्लोस डुंगा ने कहा, ‘‘हमने काफी मौके बनाये। हमें अधिक गोल करने चाहिए थे लेकिन फुटबाल में कई बार एक गोल पर्याप्त होता है। इससे भी हमें तीन अंक मिल गये।


ब्राजील ने तब बढ़त बनायी जबकि हल्क और कोस्टारिका के डिफेंडर जियानकार्लो गोंजालेज ने डेनिलो से गेंद लेने के लिये दौड़े। गोंजालेज गेंद से आगे निकलकर फिसल गये जबकि हल्क भी अपनी संतुलन खो बैठे। हल्क ने हालांकि जल्द ही खुद को संभाला और बायें पांव से करारा शाट लगाकर गोल दागा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »