26 Apr 2024, 18:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हिमांशु की हैट्रिक से भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 7:59PM | Updated Date: Aug 27 2019 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कल्यानी। हिमांशु झांगड़ा की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका को कल्यानी स्टेडियम में फुटबॉल मुकाबले में 5-0 से पराजित कर दिया। भारत की ओर से हिमांशु ने तीन और माहेसन और शुभो पाल ने एक-एक गोल किया। इस मुकाबले के लिए भारत ने सिद्धार्थ की जगह हिमांशु और शिवाजीत सिंह की जगह सात्विक शर्मा को टीम में शामिल किया था।
 
भारतीय टीम के कोच फर्नांडिस ने कहा,‘‘मुझे खुशी है कि खिलाड़ियों ने ज्यादा गोल किए। मुझे हिमांशु के लिए भी बेहद खुशी है जिन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और साबित किया कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। भारत का ग्रुप चरण में आखिरी मुकाबला बंगलादेश से 29 अगस्त को होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »