26 Apr 2024, 10:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

गत चैम्पियन जापान महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2015 5:11PM | Updated Date: Jun 24 2015 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वैकुवर। साओरी अरियोशी और मिजुहो सकागुची के गोलों की मदद से गत चैम्पियन जापान ने नीदरलैंड को 2-1 से हराकर महिला विश्व कप फुटबाॅल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। डिफेंडर अरियोशी ने 10वें मिनट में ही जापान को बढ़त दिला दी जबकि बीसी प्लेस स्टेडियम में मिडफील्डर सकागुची ने 78वें मिनट में गोल दागकर टीम की बढ़त को दोगुना किया।
 
दुनिया की 12वें नंबर की टीम नीदरलैंड की ओर से एकमात्र गोल मैच खत्म होने से कुछ लम्हे पहले इंजरी टाइम में कर्स्टन वान डि वेन ने दागा। जापान की टीम शुरू हो सही मैच में हावी रही और मध्यांतर तक ही उसे अच्छी खासी बढ़त हासिल हो जाती लेकिन उसके खिलाड़ी कई मौकों पर फिनिशिंग में चूक गए।
 
मैच के 22वें मिनट में अया सामेशिमा का करीब से मारा गया शाॅट गोल बार के उपर से निकल गया। मध्यांतर से ठीम पहले शिनोबु ओन्हो का प्रयास भी नाकाम रहा। दूसरे हाॅफ में 67वें मिनट में सकागुची के प्रयास को गोलकीपर के नाकाम किया।     जापान की गोलकीपर अयुमी काइहोरी ने 76वें मिनट में वान डि वेन को गोल करने से वंचित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »