26 Apr 2024, 21:18:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लूसी ब्रोंजे के गोल से इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2015 5:27PM | Updated Date: Jun 23 2015 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओटावा। दूसरे हाॅफ में डिफेंडर लूसी ब्रोंजे के शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने नार्वे को 2-1 से हराकर महिला फुटबाॅल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया की छठे नंबर की टीम इंग्लैंड 54वें मिनट में 0-1 से पिछड़ गई जब 1995 के चैम्पियन नार्वे की ओर से सोलवेग गुलब्रांडसेन ने गोल दागा।
 
इंग्लैंड ने हालांकि इसके बाद स्टीफ हाटन (61वें मिनट) और लूसी (76वें मिनट) के गोल की मदद से महिला विश्व कप के नाकआउट चरण में पहली जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। इंग्लैंड की टीम अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शनिवार को वैंकूवर में मेजबान कनाडा से भिड़ेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »