08 May 2024, 22:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

पुर्तगाल ने मैत्री मैच में इटली को 1-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2015 5:23PM | Updated Date: Jun 17 2015 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनीवा। पुर्तगाल ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाॅल मैच में बुधवार को यहां इटली को 1-0 से शिकस्त दी। राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में एंटोनियो कोंटे को पहली बार हार झेलनी पड़ी है। एडेर ने 52वें मिनट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागकर पुर्तगाल के इटली पर जीत के 39 साल के इंतजार को खत्म किया।

 
एडेर के गोल से कुछ मिनट पहले ही इटली की टीम दुर्भाग्यशाली रही थी जब लियोनार्डो बोनुची का शाॅट गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चला गया था। इस नतीजे से इटली की 2018 विश्व कप क्वालीफायर के ड्रॉ में वरीयता हासिल करने की उम्मीदों को झटका लगा है। यह ड्रॉ 25 जुलाई को होगा और इसमें अगली फीफा रैंकिंग का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »