26 Apr 2024, 14:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

दुल्हन की एंट्री के यूनिक आइडियाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 12:05PM | Updated Date: Sep 13 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी का मौका हर लड़का या लड़की के लिए खास होता है और उसे यादगार बनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। आजकल तो लड़कियां भी शादी में अपनी धमाकेदार एंट्री से सभी को चौंका रही हैं। अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है, तो आपके लिए कुछ ऐसी ही एंट्री हैं, जिससे आप अपने इस खास दिन को और भी यादगार बना सकती हैं।

स्पार्कल एंट्री
दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ हाथों में हाथ डाले स्पार्कलस के बीच एंट्री कर सकती हैं। यह रोमांटिक होने के साथ-साथ ज्यादा शोर-शराबे से भरा भी नहीं है।

रॉयल एंट्री
रॉयल एंट्री के लिए दुल्हन सिंहासन पर बैठकर भी शादी में एंट्री ले सकती है, जो सुंदर फूलों से डेकोरेट किया हो। इससे देखने वाले देखते रह जाएंगे और आप खिल जाएंगी।

क्यूट बच्चों के साथ 
खास एंट्री के लिए दुल्हन क्यूट बच्चों के साथ भी एंट्री ले सकती हैं, जिनके हाथ में तख्तियां हो और उन पर लिखा हो हर कम द ब्राइड।

स्वैग
अगर आप ऐसी दुल्हन हैं, जो अपने स्वैग के लिए फैमस हैं, तो आप अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप खुद से गाड़ी डाइव करके या रिक्शा या आॅटो रिक्शे पर आ सकती हैं।

लाडली बहन की परफेक्ट एंट्री 
भाई अपनी लाडली बहन के इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए उसे बेहद सुंदर फूलों से सजी पालकी में बैठाकर भी ला सकते हैं। 

पेरेंट्स के साथ एंट्री
दुल्हन अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं, ऐसे में माता-पिता के साथ एंट्री करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इन्होंने ही उसे जन्म दिया है। इसलिए यह ऑप्शन भी बेस्ट साबित होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »