26 Apr 2024, 11:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

Valentine Week: हर दिन सेलिब्रेट करने के लिए अलग अलग आउटफिट्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 3:04PM | Updated Date: Feb 7 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्यार का हफ्ता यानि वैलेनटाइन वीक का फरवरी में प्यार करने वालों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आप भी अपने पार्टनर के साथ इस हफ्ते को मनाना चाहते हैं तो 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक सारे दिनों को खास बनाने के लिए आप गिफ्ट के साथ खास ड्रैस कोड के साथ भी पार्टनर का दिल जीत सकती हैं। 
 
7 फरवरी रोज डे के दिन से वैलेनटाइन वीक की शुरूवात होती है। इस दिन आप खास तरह की फ्लोरल थीम की ड्रैस या टॉप वियर करके भी इस दिन को खास बना सकती हैं।  
 
इसके बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे आता है। इस दिन पार्टनर का ध्यान अपनी ओर खीचने के लिए रेड कलर की आउटफिट पहन सकती हैं। जिससे आप उनके लिए स्पैशल लगेगी।
 
9 फरवरी चॉकलेट डे के दिन पार्टनर आपको प्यारा तोहफा देने वाले हैं। इसके लिए क्लासी जंप सूट बेहतर ऑपशन है। प्यार में और भी मीठास भरने के लिए यह दिन बहुत खास हो सकता है। 
 
प्यार के इस हफ्ते के 4 दिन बाद 10 फरवरी को टैडी डे मनाया जाता है। इस क्यूट से दिन को मनाने के लिए आप स्कर्ट टॉप वियर कर सकती हैं। 
 
अपने प्यार को और भी गहरा बनाने के लिए 11 फरवरी को आपका पार्टनर आपको प्रॉमिस करने वाला है। इस दिन आप क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड जींस पहन सकती हैं। 
 
इसके बाद 12 फरवरी को आता है Hug Day,इस दिन को खुशनुमा बनाने के लिए आप वन-शोल्डर टॉप के साथ जींस वियर कर सकती है। 
 
13 फरवरी किस डे के दिन आप फ्लोरल प्रिंट,प्लेन,आइवरी,पैस्टल कलर और फ्लोर लैंथ मैक्सी ड्रैस या गाउन वियर कर सकती हैं। 
 
पूरे हफ्ते के इंतजार के बाद 14 फरवरी को वेलेंटाइन का दिन आता है। इस दिन पार्टनर के साथ डीनर पर जा रही हैं तो ब्लैक या रैड शॉट ड्रैस के साथ गोल्डन ब्लेजर वियर करके इन पलों को खास बना सकती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »