26 Apr 2024, 06:07:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सांवली वाली महिलाओं के लिए मेकअप टिप्‍स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2016 12:10AM | Updated Date: Mar 11 2016 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावंली त्वचा वाली महिलाओं को हमेशा इस बात की शिकायत रहती है। कि वे अपने त्वचा की रंगत निखार नहीं सकती। इसके लिए वे बाजार में उपलब्ध बहुत सारे उत्पादों का प्रयोग करती है। कभी-कभी इसकी वजह से वे तीन भावना का शिकार भी होती है।

सावंली त्वचा यानी डार्क स्किन वाली महिलाओं भी मेकअप के जरिये अपनी त्वचा की रंगत को निखार सकती है। और किसी भी समारोह में अलग दिख सकती है। सांवली त्वचा वाली रखना चाहिए। इसके अलावा अपने चेहरे से मिलता-जुलता कलर, ब्लशर का इस्तेमाल कीजिए।

सांवली महिलाओं के लिए मेकअप टिप्स-
सांवली महिलायें मेकअप के लिए लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें, यह तरल होती है ना कि पावडर पेस्ट। यदि आपको अपनी टोन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन नहीं मिलता है तो आप दो रंगों के फाउंडेशन को मिला कर एक अच्छा रंग बना सकती है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाइए, जिससे त्वचा कोमल हो जाए।

त्वचा को सूखाइए-
त्वचा पर लिक्विड फाउंडेशन लगाने के बाद उसे सूखाइए। इसके लिए आप पाउडर का इस्तेमाल कर सकती है यदि अपकी त्वचा आॅयली है तो अपने पास हर वक्त फेस पाउडर रखें। इससे त्वचा पर गीलापर नहीं आएगा और वह हमेशा ड्राई बनी रहेगी। 

गालों को ब्लश करें-
चेहरे पर हमेशा ब्लशर लगाना सही नहीं होता मगर कभी कभार पार्टी आदि में आप इसका प्रयोग करके एक सुंदर सा लुक पा सकती है। चेहरे को ब्लश करने के लिए डीप आॅरेंज, वाइन या कोरल का प्रयोग करें।

लिपिस्ट का प्रयोग-
सांवली त्चचा वाली महिलाओंं को लिपस्टिक का चुनाव भी रंग के हिसाब से करना चाहिए। जिन महिलाओं का रंग डार्क हो उन्हें, पेल कलर्स यानी हल्के रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है तो आप डार्क कलर की ही लिपस्टिक लगाएं।

आईब्रो के लिए-
डार्क रंग वाली महिलाएं मेकअप के दौरान अपनी आईब्रो को नजर अंदाज बिलकुल भी ना करें। अपनी आईब्रो को शोप देने के  लिए पेंसिल और पाउडर का प्रयोग करना बेहतर होगा।

लिप लाइनर-
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर लिप लाइनर का प्रयोग कीजिए। एक अच्छी आउटलाइन आपके पूरे चेहरे की रंगत को निखार देगी।
सांवली महिलाओं को मेकअप के दौरान समय का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि आप दिन के समय मेकअप कर रही है तो ज्यादा भारी मेकअप करने से बचें। यदि इन सबके अलावा भी आपको कुछ कमी लग रही हो तो ब्यूटीशियन की मदद ले सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »