26 Apr 2024, 23:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पुरूषों के लि‍ए जरूरी ड्रेसिंग टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2016 2:48PM | Updated Date: Feb 18 2016 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार ऐसा होता है कि पुरुष अपने कपडे़ पहनने के ढंग पर बिल्‍कुल भी ध्यान नहीं देते और फैशन तथा ड्रेसिंग को महत्व नहीं देते। आज हम पुरुषों के फैशन और कपडे़ पहनने के ढंग के बारे में जानकारी देगें। अगर आप सही प्रकार, रंग और ढंग के कपड़े पहनेगें तो आपके अंदर एक अलग सा ही आत्मविश्वास आएगा। तो चलिये जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जरुरी फैशन टिप्स।
 
कपड़ों का चुनाव 
पुरूषों को ढीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आपके ऊपर अच्छे से फिट हों। 
 
कपड़ों का रख-रखाव 
हो सकता है कि किसी दिन आपको ऑफिस जाने के लिए देरी हो रही हो और आप सिकुडे़ हुए कपड़े पहन लें। इससे आपकी बुरी छाप लोगों पर पडे़गी। अपने कपड़ों को साफ-सुथरा और मेंटेन कर के रखें। 
 
सादगी 
लोगों को कई बार गलतफहमी हो जाती है कि चमकदार कपड़े पहनने से दूसरे लोग उन्‍हें बहुत पसंद करेगें। यह लोगों का ध्‍यान खींचने में मदद तो करता है पर गलत ढंग से। इसलिये हमेशा सिंपल और साफ-सुथरे रहें। 
 
पुराने कपड़ों से तौबा करें 
 
कई पुरुषों की आदत होती है कि वह एक ही कपड़े को कई बार पहनते हैं। यह कोई अच्‍छी बात नहीं है। पुराने और फेड हो चुके कपड़ों को तुरंत ही खुद से दूर कर दें। 
 
किस रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं 
 
अगर आपको पता होगा कि आप पर किस रंग के कपड़े अच्‍छे दिखते हैं, तो आप और भी ज्यादा अच्छे लग सकते हैं। अगर आप गोरे हैं तो आप पर हर प्रकार के कपड़े अच्छे लगेगें। लेकिन अगर आप का रंग दबा हुआ है तो आपको सोंच समझ कर कपड़े चुनने होगें।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »