26 Apr 2024, 23:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

यह फैशन ट्रेंड चलेगा सबसे ज्यादा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2016 12:04AM | Updated Date: Jan 24 2016 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस नए साल में सब कुछ नया नया होने वाला हैं। यदि आप फैशन के दिवाने हैं और सोच रहे हैं कि इस साल फैशन की दुनिया में क्या क्या छा जाने वाला हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आने वाले फैशन ट्रेंड्स के बारे में बताएँगे जो 2016 में पूरी तरह से छा जायेंगे।

सॉटिन ड्रेस: यदि आप सोच रहे हैं कि सॉटिन पुरानी चीज हो चुकी हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। सॉटिन का फैशन एक बार फिर से अपनी जगह बनाने वाला है। कई फैशन डिजानयर्स ने इस फैब्रिक के गाउन को तैयार किया है. इस डिजाइंस जल्द ही आने वाले फैशन शो में दिखाई देंगे. सॉटिन में बेज़, फिरोजी, टील, एक्‍वा, पीच जैसे सॉफ्ट रंग काफी चलते हैं।
    
लैस ड्रेस: चाहे आप पतले हो या मोटे। यह लैस ड्रेस सब पर जचते हैं। खास तोर पर काला और लाल रंग इसमें अधिक उभर कर आता हैं। तो देर किस बात कि आज ही बाजार जा कर इन्हे खरीद ले।
    
गोल्‍डन जैकेट: गोल्डन कलर सब से ज्यादा आकर्षक माना जाता हैं। यदि आप अपने आपको भीड़ में हाइलाइट करना चाहते हैं तो यह गोल्डन जैकेट आपके लिए सही चीज हैं। शॉर्ट ड्रेस पर यह जैकेट काफी अच्‍छा लगता है।
    
शर्ट ड्रेस: जी हाँ एक बार फिर से शर्ट का फैशन बाजार में आ गया। यह फैशन पतली लड़कियों पर खूब जचता हैं। जबकि मोटी लड़कियां पहले कि तुलना में कुछ स्लिम दिखती हैं। शर्ट को बेल्‍ट, रिबन या लैस से डिवाइड करके बांधा भी जा सकता है।
    
केप: हालांकि केप जैकेट का ट्रैंड भारत में ज्‍यादा देखने को नहीं मिलता हैं। लेकिन कुछ लोगो को यह फैशन काफी लुभाता हैं। इस जैकेट में बाहों को बीच से निकाला जाता है जो कि देखने में यूनिक और क्‍लासी लुक देता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »