26 Apr 2024, 13:51:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

दीवाली पर घर को करें गुलजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2015 11:43PM | Updated Date: Nov 4 2015 11:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दीवाली के मोके पर घर को सुन्दर ढंग से व्यवस्थित करना चाहते हैं, पर कई बार समझ नहीं आता कि इसके लिए हमें क्या तारीका अपनाना चाहिए। इसीलिए यहां दिए जा रहे हैं, कुछ ऐसे आसान टिप्स जिन्हें अपना कर घर की सभी जरूरी चीजों सुन्दर और व्यवस्थित ढंग से रखी जा सकती हैं।
1. आपका घर साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई दे, इसके लिए उसके किसी एक हिस्से में छोटा-सा यूटिलिटी एरिया जरूर होना चाहिए। जहां घर की सफाई से सम्बन्धित सामान, लांड्री बैग, शू रैक, कपडे प्रेस करने की टेबल और टूल बॉक्स आदि रखे जा सकें।
2. ज्यूलरी और ऐसी ही दूसरी एक्सेसरीज के लिए बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल के साथ वर्टिकल स्टोरिज की व्यवस्था होनी चाहिए।
3. अगर बच्चो छोटे हों तो उनके कमरे में आकर्षक डिजाइन वाला प्लास्टिक कंटेनर होना चाहिए, ताकि उसमे खिलौने सम्भालकर रखे जा सकें।
4. अगर आपके घर के भीतरी हिस्से में सीढियाँ हों तो नीचे की खाली जगह में स्लाइडिंग डोर लगवाकर कर उसका इस्तेमाल स्टोरिज एरिया के रूप में किया जा सकता है। वहां  ऐसी चीजें रखी जा सकती हैं जो रोजाना हमारे इस्तेमाल में नहीं आतीं, पर उन्हें सम्भाल कर रखना भी जरूरी होता है।
5. किचन की सफाई से जुडी चीजें जैसे-डस्टर, क्लीनिंग ब्रश सोप आदि रखने के लिए सिंक के पास छोटा सा कवर्ड एरिया होना चाहिए।
6. आजकल ड्राइंगरूम के लिए भी स्टोरिज फ्रेंडली फर्नीचर का चलन बढता जा रहा है। अब सोफे में बॉक्स बेड की तहर सामान रखने की जगह होती है। इसके अलावा सेंटर टेबल के भीतर भी ऐसी ड्रॉर होती है, जिसमें पत्र-पत्रिकाएं रखी जा सकती हैं।
7. रूम के लिए ऐसा साइड टेबल चुनें, जिसके निचले हिस्से में रोजमर्रा जरूरत की छोटी चीजें रखने के लिए पर्याप्त स्थान हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »