26 Apr 2024, 06:17:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

दुल्हन बनने जा रही हैं तो ऐसे चुनें अपने कपड़े!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2015 3:40AM | Updated Date: Oct 9 2015 3:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी शादी के मौके पर हर लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। उसकी इस खूबसूरती में सबसे अहम स्थान होता है, उसके कपड़ों का। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अपनी शादी के जोड़े का चयन बेहद सोच-विचार के बाद ही करें। दुल्हन के कपड़ों के चुनाव के लिए कुछ ये हैं।

कुछ खास टिप्स-
प्रयोग करें: कई तरह के ड्रेप्स और पैटर्न का प्रयोग करके देखें। दुल्हन के कपड़ों में केवल लहंगा-चोली ही नहीं होते, बल्कि इसमें साड़ी, जैकेट, गाउन, ड्रेप्ड गाउन और घाघरे भी शामिल होते हैं। अपनी सही लुक और सही फिट जानने के लिए प्रयोग जरूर करें।
 

लहंगा या चोली में से एक हो सौम्य: लहंगा और चोली दोनों को भारी न रखें। लहंगे पर भारी कसीदाकारी कराएं और चोली को सौम्य रखें या चाहें तो इसका उल्टा करें। सबसे ऊपर जैकेट चोली और उसके नीचे सिल्क का खूबसूरत लहंगा पहनें। यह राजसी लुक देगा।

ऐसे परिधान चुनें जो आपको आकर्षक दर्शाएं: कपड़ों का चुनाव करते समय केवल उनकी खूबसूरती को ही नहीं, उनके आरामदायक होने को भी तवज्जो दें। आपके सबसे खास मौके पर आपके आरामदायक कपड़े आपके आकर्षण में इजाफा करेंगे।

कसीदाकारी: सबसे राजसी लेकिन सौम्य कसीदाकारी को ही चुनें। जरदोजी के साथ सही अनुपात में कांच और रेशम (सिल्क) का प्रयोग करें। इसे अतिरिक्त स्टाइल देने के लिए थोड़ा सिक्वेंस का काम करवाएं।

रंग: इन दिनों नीले, वाइन और बैंगनी रंगों का चलन है, लेकिन हल्के गुलाबी को भी चुना जा सकता है। पेस्टल रंग आज भी दुल्हनों के पसंदीदा हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »