26 Apr 2024, 13:20:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

निगम के नजदीक ही बना दिया 117 प्रश अवैध मार्केट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2017 10:41AM | Updated Date: Jan 25 2017 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विनोद शर्मा इंदौर। नगर निगम से चंद कदम की दूरी पर ही सबसे व्यस्त एमजी रोड पर श्रीकृष्ण कॉम्प्लेक्स (टॉकिज) के प्लॉट नं. 475 और 476 को जोड़कर बनाया गया ‘जय श्रीकृष्णा’ कॉम्प्लेक्स 117 प्रतिशत अवैध है। लेकिन निगम के अधिकारियों को ही इसकी भनक नहीं है। दस्तावेजों के लिहाज से बात करें तो निगम ने कुल 3077 वर्गफीट निर्माण मंजूर किया था, लेकिन मौके पर बना है 6682 वर्गफीट। अंतर 3681 वर्गफीट ज्यादा है।

पहले दोनों प्लॉटों को गैरकानूनी रूप से जोड़ा गया। बाद में 197 वर्गफीट का शेडबैक छोड़कर 1658 वर्गफीट के लिए प्लॉट मालिक जगदीश पिता लालचंद छाबड़ा ने आर्किटेक्ट प्रफुल्लचंद शर्मा के माध्यम से निजी उपयोग का शपथ-पत्र देते हुए नक्शा मंजूरी के लिए लगाया था। निगम ने 30 अक्टूबर 2015 को बिल्डिंग परमिशन दे दी। इसके अनुसार 50 प्रश (829 वर्गफीट) ग्राउंड कवरेज पर 400 वर्गफीट कमर्शियल निर्माण होना था। 429 वर्गफीट निर्माण में, और 829 वर्गफीट एमओएस, वोटीएस आदि में सिर्फ पार्किंग, पैसेज व चढ़ाव का ही नक्शे में उल्लेख है। वहीं छाबड़ा ने पूरे 1658 वर्गफीट पर ही मार्केट तान दिया है।

कैसे मान लें, अधिकारियों को नहीं दिखा मार्केट : शिकायतकर्ता परमानंद सिसोदिया ने बताया कि निगम मुख्यालय से मार्केट की दूरी बमुश्किल 100 मीटर है। मार्केट एमजी रोड जैसी शहर की उस सबसे व्यस्ततम सड़क पर है जिससे दिनभर में महापौर और निगमायुक्त का दो-चार बार आना-जाना होता है। ऐसे में कैसे मान लें कि उन्हें यह निर्माण नजर ही नहीं आया है। शायद देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।

करीब सात करोड़ में बिकेगा अवैध निर्माण
लगातार हो रही शिकायत

पूर्व पार्षद परमानंद सिसोदिया ने सितंबर 2016 से जनवरी 2017 के बीच मामले की शिकायत बीओ विवेश जैन, सीर्ई विष्णु खरे, निगमायुक्त मनीष सिंह, महापौर मालिनी गौड़ से लेकर संभागायुक्त संजय दुबे तक को की है। हालांकि अब तक कार्रवाई के नाम पर हुआ कुछ नहीं।

करोड़ों का खेल

एमजी रोड पर जिस जगह मार्केट बना है, वहां जमीन की बाजार कीमत 18,000 रुपए वर्गफीट है। मतलब 3681 वर्गफीट ज्यादा निर्माण करके बिल्डर छह करोड़ 62 लाख 58 हजार रुपए की अतिरिक्त कमाई करेगा। कॉम्प्लेक्स में दुकानें खुलना शुरू हो चुकी हैं। सूर्यांश गारमेंट और राखी कलर्स के नाम से दुकानों की ओपनिंग करीब-करीब हो चुकी है।

ऐसा बनना था
1.5 एफएआर के मान से शेडबैक के डबल एफएआर सहित 11.85 मीटर तक ऊंचाई में मात्र 400 वर्गफीट का मेजेनाइन सहित कुल 3077 वर्गफीट निर्माण स्वीकृत है। पहली और दूसरी मंजिल पर 1100-1100 निर्माण करना था।

ऐसा बना है

400 वर्गफीट की मेजेनाइन की जगह 1600 वर्गफीट की छत डाल दी। पहली-दूसरी मंजिल पर हेंगिंग कर 1658 वर्गफीट के प्लॉट पर 1750-1750 वर्गफीट निर्माण किया। कुल 6682 वर्गफीट निर्माण किया गया है जबकि मंजूरी मिली थी 3077 वर्गफीट की। एमओएस हजम। नक्शे में पार्किंग के लिए जो जमीन आरक्षित की गई थी वह भी हजम कर गए। टॉवर के नाम से निर्माण अलग।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »