26 Apr 2024, 17:32:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कृष्णपाल सिंह इंदौर। विजयनगर स्थित सायाजी होटल संपत्तिकर चुराने के बाद अब पेनल्टी से बचने की फिराक में लगा है। इसमें नगर निगम के अधिकारी भी उसका साथ दे रहे हैं, जिन्होंने कार्रवाई से दूरी बना ली है।

निगम रिकॉर्ड में होटल का खाता सायाजी होटल लि.( डायरेक्ट) के नाम से खोला गया, जिसमें पता एमआर 10, स्कीम-54 बताया गया। होटल का संपत्तिकर 202962 वर्गफीट के हिसाब से हर साल भरा जा रहा है। जांच में यह आंकड़ा 320718 वर्गफीट मिला था। मतलब होटल 1.20 लाख वर्गफीट की टैक्स चोरी करता रहा।

ये अटका है मामला
निगम ने साल 2015 में होटल में जांच कर संपत्तिकर की बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। तब नोटिस जारी कर पांच गुना पेनल्टी भरने को कहा था। इस पर होटल प्रबंधन कोर्ट चले गया, जहां से निगम को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। बात कहीं गई। जब 2016 में मामला एमआईसी में पहुंचा तो होटल प्रबंधन ने 11 मई 2016 को गड़बड़ी वाली राशि मिलाकर एडवांस टैक्स जमा कर दिया। इधर, एमआईसी की बैठक में होटल पर निर्णय लेने के लिए कमेटी बनाई गई।

सालभर बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
एमआईसी द्वारा बनाई गई समिति सालभर बाद भी होटल से पांच गुना पेनल्टी वसूलने को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाई। इसी का फायदा उठाकर सायाजी ने पुराना टैक्स 27 लाख के बजाय बाले-बाले 41 लाख जमा कर दिए, ताकि पेनल्टी को निगम भूल जाए। यानी होटल प्रबंधन ने भी एक तरह से टैक्स चोरी स्वीकार ली। होटल प्रबंधन को पेनल्टी के रूप में 40 लाख रुपए चुकाना थे, लेकिन वह अब भी जोड़तोड़ में लगा है।

सीधी बात
सूरज कैरो, राजस्व प्रभारी 


पेनल्टी पर कार्रवाई नहीं हुई?
-    बैठक कर जल्द निर्णय लेंगे।
सालभर से ज्यादा वक्त गुजर गया, निर्णय नहीं हुआ?
-    मामला कोर्ट में था, बाद में एमआईसी के पास आया। तीन लोगों की कमेटी बनाई है, जो बैठक कर निर्णय लेगी।
निगम अफसरों ने नपती की थी, जिसमें गड़बड़ी मिली थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की? नुकसान निगम को ही हो रहा है?
-   आप सही बोल रहे हैं, जल्द ही कमिश्नर से बात कर निर्णय लेंगे।
कार्रवाई नहीं होने से शहर की अन्य होटलों के भी हौसले बढ़ेंगे?
-   बैठक में सभी पहलुओं को रखा जाएगा। इसमें नपती की जानकारी लेंगे फिर जो सही होगा, उतनी राशि तय कर दी जाएगी।

गड़बड़ी है तो कार्रवाई होगी
सायाजी होटल पर पेनल्टी का मामला एमआईसी बैठक में आया था, जिसमें तय कर कमेटी बना दी थी। अब कमेटी निर्णय लेगी और कार्रवाई करेगी। मैं पता करता हूं, नपती में गड़बड़ी है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष सिंह, कमिश्नर,
नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »