26 Apr 2024, 15:47:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

राहुल सेठी इंदौर। शहर के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने शिक्षा विभाग के मुंह पर कालिख पोत दी है। उसकी करतूत के कारण स्कूल की छात्राएं भयभीत हैं।

धार रोड स्थित सिरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पंकज शर्मा अतिथि शिक्षक है। उसने गत शनिवार को 11वीं की एक छात्रा को अश्लील बात कर कहा कि मुझे किस करो, प्रपोज करो और मेरे साथ सभी तरह के संबंध रखो। शिक्षक ऐसी बातें सुन नाबालिग घबरा गई। उसने सोमवार को कक्षा में सहेलियों के सामने क्लास टीचर से पंकज की शिकायत की।

इधर, स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन एक छात्रा ने अपने घर पर घटना की जानकारी दी तो उसके पालक ने अन्य पालकों को सूचना देकर पंकज के खिलाफ कार्रवाई के लिए कदम उठाने की बात कही पंकज को पालकों के विरोध की जानकारी लगी तो उसने परिवार में शादी समारोह होने का हवाला देकर बुधवार को स्कूल से अवकाश ले लिया। 

किसने, क्या कहा
मुझे शिकायत मिली है

हां, मुझे शिक्षक पंकज के मामले में शिकायत मिली है। जेडी कार्यालय से भी कार्रवाई के लिए फोन आया था। शीघ्र ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- रचना दुबे, प्राचार्य

मैं इस्तीफा दे रहा हूं
मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया है। बेस परिवार की मंशा है कि मैं स्कूल में काम नहीं करूं, इसीलिए उन्होंने शिकायत की है। मैं इस्तीफा दे रहा हूं। 
-पंकज शर्मा, शिक्षक

दबाव बनाने में लगे रहे साथी शिक्षक

मामले को दबाने के लिए स्कूल में बुधवार को दिनभर जद्दोजहद चली। प्राचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा 11वीं कक्षा की सभी छात्राओं को बुलाकर कहा जा रहा था कि पंकज शर्मा की शिकायत नहीं करें, उनका करियर खराब हो जाएगा। दबाव में आकर कई छात्राओं ने बयान बदल दिए थे, लेकिन कुछ छात्राओं ने दबंग टीम को जानकारी दी।

जेडी तक पहुंची शिकायत
पालक लालसिंह बेस ने शिक्षा विभाग के संभागीयक संयुक्त संचालक ओएल मंडलोई को घटना की जानकारी देकर पंकज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, जेडी मंडलोई ने स्कूल की प्राचार्य रचना दुबे से मामले में फोन पर जानकारी ली और उन्हें तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

प्रकरण दर्ज कराया जाए

पंकज शिक्षक कहलाने के लायक नहीं है। उसके खिलाफ स्कूल प्रबंधन को संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराना चाहिए, अन्यथा हम पालकगण एकत्रित होकर विरोध करेंगे।                                                                                                                                         - लालसिंह बेस, पालक
 
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »