27 Apr 2024, 09:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कृष्णपाल सिंह इंदौर। अब आप सोने-चांदी के सिक्के पर खुद के फोटो भी बनवा (एम्बोस) सकते हैं।  कम्प्यूटर की मदद से लेजर तकनीक से फोटो तैयार कर सीधे सिक्के पर चस्पा कर दिए जाते हैं। इसके अलावा डाई से भी सिक्के तैयार होते हैं। इसमें दस दिन का समय लगता है। दस ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत 460 से 500 रुपए के आसपास है, जबकि खुद का फोटो बनवाने वाले सिक्के में 520 से 550 रुपए हैं। यह राशि सैकड़ों सिक्के बनवाने की है।

ऐसे होता है काम
पहले कम्प्यूटर से फोटो तैयार करते हैं फिर उसे लेजर की मदद से सीधे सिक्के पर चस्पा कर देते हैं। इससे चेहरा स्पष्ट दिखाई देता है। अब इसकी मांग भी बढ़ने लगी है और लोग अपने रिश्तेदार व परिवार के फोटो बनवा रहे हैं। ये सिक्के सराफा में कुछ चुनिंदा ज्वेलर्स के यहां ही बनाए जाते हैं। लेजर तकनीक से काम करने में एक बार में पिक्चर सेट करने के अदा करना पड़ते है, जबकि प्रति किलो के हिसाब से मेकिंग चार्ज अलग लगता है। इसके बाद जो मार्केट में चांदी-सोने का रेट है वो लगता है।

जैसा चाहें, वैसे चेहरे वाले सिक्के तैयार

सराफा व्यापारी भावेश सोनी ने बताया, लेजर तकनीक के अलावा डाई से भी सिक्के तैयार किए जाते हैं।  इसमें जैसा चाहें वैसा चेहरा लगा सकते हैं। इसमें एक बार डाई का चार्ज लगता है, जबकि मेकिंग का चार्ज अलग से लगता है। उन्होंने बताया कि सोने-चांदी के सिक्कों पर नक्काशी भी की जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »