27 Apr 2024, 06:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कृष्णपाल सिंह इंदौर। शहर के सबसे पुराने जिंसी हाट मैदान की सूरत संवारी जाएगी। दो माह से चल रहे मंथन के बाद नगर निगम ने प्लानिंग पूरी कर ली है। इसमें जिंसी के साथ ही इतवारिया व मल्हारगंज में लगने वाले हाट बाजार को भी शिफ्ट किया जाएगा। इससे 470 से ज्यादा दुकानदारों को नए मार्केट में रोजगार मिलेगा। इसमें पुराना एवं नया कपड़ा बाजार, सब्जी बाजार और मछली बाजार को शिफ्ट करने में जरूर दिक्कत होगी, लेकिन शहरी सरकार ने रणनीति बना ली है। सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है और दस्तावेज तैयार हैं।

ये रहेगा मास्टर प्लान
1. हाट बाजार 510 दुकानें
2. स्किल डेवलपमेंट सेंटर
3. एंट्री/एक्जिट
4. रैंप
5. पार्किंग दो व चार पहिया
6. लोडिंग एंड अनलोडिंग व्हीकल पार्किंग
7. ग्रीन ओपन स्पेस
8. गार्डन का रास्ता
9. पानी की टंकी
10. सरकारी प्रेस
11. प्राइवेट प्रॉपर्टी
12. मछली बाजार का प्लेटफॉर्म
13. सुलभ कॉम्प्लेक्स

ये है स्थिति
बाजार का क्षेत्र 71900 वर्गफीट।
सड़क का क्षेत्रफल 26450 वर्गफीट।
बाजार क्षेत्रफल 43350 वर्गफीट।
बाजार परिसर में स्थित शिव मंदिर का क्षेत्रफल 2100 वर्गफीट।
बस स्टैंड का क्षेत्रफल 6175 वर्गफीट और पार्किंग का क्षेत्रफल 1765 वर्गफीट।
बाजार में करीब 470 दुकानें लगती हैं।

दूसरे बाजार भी करेंगे शिफ्ट
जिंसी हाट मैदान को संवारने के लिए प्लानिंग कर ली गई है। इसका काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके विकास के बाद दूसरे हाट बाजार को भी शिफ्ट किया जाएगा।
-मालिनी गौड़, मेयर

जल्द शुरू होगा काम

जिंसी का पूरा मास्टर प्लान तैयार है। इसमें कहां पर बाजार रहेगा और कहां गार्डन सहित अन्य सुविधाएं, इसकी प्लानिंग कर ली है। अब जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
-मनीष सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »