26 Apr 2024, 16:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

‘सरकार’ साफ-सुथरी जनता गंदगी और गड्ढे में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2016 10:13AM | Updated Date: Sep 22 2016 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए हर माह करोड़ों रुपए खर्च करने वाली ‘शहरी सरकार’ का लक्ष्य सिर्फ विधायकों के घरों के सामने की सड़क ही चकाचक रखना रह गया है। यहां रोज न केवल झाड़ू लगती है, बल्कि छोटा-मोटा गड्ढा भी हो जाए तो तत्काल मरम्मत कर दी जाती है। वहीं शहर की जनता रोज गड्ढोंभरी सड़कों और गंदगी सहित अन्य तमाम समस्याओं से जूझ रही है। फिर बात मेन रोड की हो या

गली-चौराहे की। हर तरफ अव्यवस्थाएं पसरी हैं, जिन पर नगर निगम के जनकार्य विभाग के अधिकारियों की शायद नजर नहीं पड़ती।
दबंग दुनिया ने शहर के सभी विधायकों के घरों के सामने और आसपास की स्थिति जानी, जो इस रूप में सामने आई-

विधानसभा- एक विधायक सुदर्शन गुप्ता     
आसपास-    सड़कों पर कई जगह गड्ढे हैं। विधायक की सक्रियता के कारण निगम ने पैचवर्क की खानापूर्ति कर दी। इसके बाद सुध नहीं ली जा रही। विधायक के राजमोहल्ला चौराहा स्थित आॅफिस के सामने सड़क से निकली चूरी से आए दिन वाहन चालक गिरते-पड़ते हैं।

विधानसभा- दो विधायक रमेश मेंदोला
आसपास-    स्कीम 54 में गंदगी की भरमार। कई जगह से उखड़ी सड़कों से वाहन गुजरते समय धूल के गुबार उड़ते हैं। बीएसएनएल क्वार्टर वाली बिल्डिंग के सामने जमा बारिश का पानी, सड़ांध मारती गंदगी और सड़क तक फैला पड़ा कचरा।

विधानसभा- तीन विधायक उषा ठाकुर
आसपास-    गड्ढों से पटी सड़कें, नर्मदा लाइन फूटी होने के कारण कई जगह गड्ढे और कीचड़, सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े पत्थर। संगम नगर चौराहा पर सड़क की चूरी उखड़कर फैली होने से स्थिति खराब, भारतीय स्टेट बैंक के सामने गंदगी का साम्राज्य।

विधानसभा- पांच विधायक महेंद्र हार्डिया
नौलखा स्थित घर के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स

आसपास-    हार्डिया कंपाउंड में जाने का रास्ता सिकुड़ा। यहां गैरेज के कारण और ज्यादा दिक्कत आती है। चंद कदम दूर नौलखा पेट्रोल पंप के सामने बड़े-बड़े गड्ढे, चेंबर का ढक्कन टूटा है। हार्डिया कंपाउंड के सामने लगने वाले हाट-बाजार के कारण फैलती गंदगी।

विधानसभा- देपालपुर विधायक मनोज पटेल
आसपास-    दो गली छोड़कर ही स्थिति बेहद खराब। यहां सड़क तो है, लेकिन हमेशा ड्रेनेज के पानी में डूबी रहती है। इसके चलते आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान हैं। अन्य सड़कें उखड़ी हुर्इं, वहीं मंदिर के पास फैला कूड़ा-कचरा।  जिम्मेदार इस ओर झांकने तक नहीं आते।

विधानसभा- सांवेर विधायक राजेश सोनकर
आसपास-    मधुमिलन चौराहा से रोज निकलना होता है, जिस पर छोटे/बड़े गड्ढों की भरमार होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम-सी जाती है। टॉकीज के पीछे की ओर सड़क पर कई जगह पसरी गंदगी और बारिश का पानी जमा होने से यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

विधानसभा- राऊ विधायक जीतू पटवारी
आसपास-    घर से कुछ कदम दूर ही सड़क पर कीचड़ और पानी भरा है। यहां दिन में भी स्ट्रीट लाइट रोशन रहती है। वहीं थोड़ा आगे जाने पर पुलिया के पास कचरे का बड़ा ढेर, श्मशान घाट के पास जमा पानी से आती तेज दुर्गंध, सड़क की चूरी उखड़कर फैली हुई।

नए स्थानों पर काम के लिए मेयर की अनुमति का इंतजार
शहर में कई स्थानों पर सड़कों का काम कर रहे हैं। बरसात में यह मुमकिन नहीं, इसलिए बारिश थमेगी तो काम फिर शुरू करेंगे। इससे पहले कई स्थानों पर काम किए। नए काम के लिए मेयर की अनुमति मिलना है।
-अशोक राठौर
सिटी इंजीनियर, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »